पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी सुरक्षा के लिए मांगी 8 कंपनी

चुनावी सुरक्षा के लिए मांगी 8 कंपनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | चुनावआचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। एसपी बी सतीश बालन ने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की 8 कंपनी की डिमांड भेजी है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड के तौर पर 32 टीम का गठन किया गया है। इन टीम का नेतृत्व डीएसपी तान्या सुरजेवाला करेंगी।

हरदिन ली जाएगी रिपोर्ट : चुनावके दौर में किसी प्रकार की वोटों की खरीद-फरोख्त या मतदाता को लुभाने के लिए सामग्री ना बांटी जाए इसके लिए पुलिस नजर रखेगी। पानीपत से होकर कई जिलों में पहुंचा जाता है। ऐसे में पानीपत पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ी है। एसपी बी सतीश बालन ने बातचीत में बताया कि जिले 32 टीम का गठन किया गया है। ये टीम चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर निगरानी रखेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन होता पाया गया तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये टीम हर दिन अपनी रिपोर्ट देंगी। इनके अलावा सभी थाना चौकी प्रभारी भी अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस ने आठ कंपनी की भी डिमांड रखी है। प्रत्येक कंपनी में 75 जवान होते हैं।

जमाकरवाने होंगे लाइसेंसी हथियार : चुनावमें मतदाता को प्रभावित करने के लिए किसी प्रकार के पैसे के लेन-देन की या फिर आपराधिक गतिविधि की सूचना देने के लिए पुलिस ने फोन नंबर भी जारी किए हैं। इसमें डीएसपी का मोबाइल नंबर 8398000610, सिक्योरिटी इंचार्ज नंबर 8398000626 और चुनाव कंट्रोल रूम नंबर 0180-2645001, 2630004 दिए गए हैं। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को अपने हथियार जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं। 20 सितंबर तक हथियार जमा करवाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि विशेष परिस्थिति में सुरक्षा के लिए हथियार रखने के लिए एसपी से अनुमति लेनी होगी।