ऑटो चालकों का ट्रैफिक थाने पर प्रदर्शन
पानीपत | घरौंडासे पानीपत रूट पर ऑटो चलाने वाले चालकों ने गुरुवार को ट्रैफिक थाना बाबरपुर पर रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले घरौंडा में भी सड़क पर धरना देकर रोष जताया। ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले बीस दिन से उन्हें पानीपत में नहीं घुसने दिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस रूट के हिसाब से स्टीकर अलॉट कर रही है। उनके कागजात पूरे होने के बावजूद उन्हें तो स्टीकर अलॉट किया गया और ही उन्हें पानीपत में आने दिया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने बिना कागजातों के नियमों की उल्लंघना कर चलने वाले अॉटो पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। पिछले दो महीने से अभियान चलाकर ऑटो चालकों को रूट नंबर जारी किए जा रहे हैं। घरौंडा ऑटो चालक यूनियन के प्रधान दिनेश ने बताया कि घरौंडा से 150 के करीब ऑटो चालक पानीपत की तरफ आते हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के पानीपत आगमन के दौरान घरौंडा की तरफ से आने वाले ऑटो चालकों पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद इन्हें बाबरपुर से ही वापस भेज दिया जाता है और पानीपत में नहीं घुसने दिया जाता। पुलिस कहती है कि रूट नंबर लो। पानीपत यूनियन प्रधान उनके कागजात पूरे होने के बावजूद बाहरी ऑटो होने की बात कहकर मोहर नहीं लगाते।
ऑटो चालकों ने पहले तो घरौंडा में धरना दिया और पुलिस को ज्ञापन दिया। तिरंगे झंडे उठाकर बाद में ऑटो चालक पानीपत में ट्रैफिक थाना पर पहुंचे। उन्होंने बाहर खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। ट्रैफिक थाना इंचार्ज विकास ने उन्हें समझाया। ऑटो चालकों को विश्वास दिलाया कि कागजात पूरे होने पर ऑटो चालकों को रूट नंबर दिया जाएगा। घरौंडा ऑटो प्रधान से कागजों की वेरीफिकेशन कर मोहर लगाकर थाने में देने की बात कही है। 28 फरवरी तक रूट नंबर लेने की तारीख तय की गई है। इस दौरान राजबीर शर्मा, नरेंद्र कश्यप, ऑटो चालक नरेश, सुरेश, धर्मवीर, राजेंद्र, राजेश मौजूद रहे।
{घरौंडा के ऑटो चालकों के पानीपत में आने पर लगाई थी पाबंदी
{डीएसपी ने पूरे कागजात वाले ऑटो चालकों को रूट नंबर देने के दिए निर्देश
पानीपत. बाबरपुरट्रैफिक थाने के बाहर प्रदर्शन करते घरौंडा के अॉटो चालक।