- Hindi News
- हुड्डा भाजपा के बजाय कांग्रेस को नसीहत दें तो बेहतर रहेगा : पंवार
हुड्डा भाजपा के बजाय कांग्रेस को नसीहत दें तो बेहतर रहेगा : पंवार
पानीपत|पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हुड्डा भाजपा को नसीहत देने के बजाय कांग्रेस को दें, तो शायद 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो सके। पंवार ने कहा कि अपने कार्यकाल में 19 जिलों की अनदेखी कर दो जिलों के लिए काम करने वाले हुड्डा भाजपा को वादे पूरे करने की याद दिलाए। यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंवार ने कहा कि उन्होंने कहा कि पंवार टाइटल के नाम पर कुछ लोग उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे।
यह कहा था हुड्डा ने
हुड्डाने मंगलवार को कहा था कि अगर भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए तो हरियाणा में भी वहीं हाल होगा जो दिल्ली में हाेगा। पंवार ने कहा कि साढे तीन महीने में ही इसराना में 13 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। वहीं हुड्डा के समय में एक भी काम नहीं हुआ।
पूर्व सीएम के बयान पर भाजपा विधायक का पलटवार