- Hindi News
- पांच वार्डों में आज और कल बांटी जाएगी पेंशन
पांच वार्डों में आज और कल बांटी जाएगी पेंशन
पानीपत | वार्ड7, 10, 11, 20 और 24 वार्ड की जनवरी की पेंशन गुरुवार शुक्रवार को बांटी जाएगी। गुरुवार को दोपहर बाद 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड 7 की पेंशन जीवन ज्योति स्कूल कुटानी रोड में और वार्ड 10 की रामलाल स्कूल में तथा वार्ड 24 की पेंशन हरिनगर अंबेडकर भवन में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक बांटी जाएगी। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को वार्ड 11 की बंदा बहादुर गुरुद्वारा सनौली रोड में बांटी जागी। वार्ड 20 की पेंशन गुरुवार को खटीक बस्ती इमाम साहब में दोपहर बाद 12:30 बजे से शाम 5 बजे और शुक्रवार को गीता कॉलोनी की गीता मंदिर में इसी समय बांटी जाएगी।