पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबादले के 22 दिन बाद भी नहीं बन रही जांच पर्ची

तबादले के 22 दिन बाद भी नहीं बन रही जांच पर्ची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सामान्यअस्पताल में टीबी और चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर का तबादला हुए 22 दिन हो चुके है। लेकिन अब भी उनके कमरे की पर्ची बनाई जा रही है। आए दिन 50-60 मरीज कमरे संख्या-16 के सामने ये समझकर खड़े रहते है कि कुछ देर में डॉक्टर साहब आएंगे।

कई घंटे तक इंतजार करने के बाद उनको घर लौटना पड़ता हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों डॉक्टर के बारे कुछ नहीं बताते।

टीबी और चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. योगेश गोयल कमरा संख्या-16 में मरीजों की जांच करते थे। 20 जनवरी को डॉ. योगेश का तबादला सोनीपत हो गया है, लेकिन काउंटर से पर्ची बनाकर रोजाना 50-60 मरीजों को भेजा जा रहा है। मरीज सुबह उनके इंतजार में कमरे के सामने जाकर खड़े हो जाते है। लेकिन कई घंटे तक इंतजार करने के बाद लौट जाते है।

कमरे में नहीं घुसने दिया

खांसीसे पीड़ित महादेव कॉॅलोनी निवासी सतीश ने बताया कि वह पिछले दो दिन से परेशान हू। दो-तीन घंटे से लाइन में लगकर घर लौटना पड़ रहा है। सतीश ने बताया कि वह कमरा डॉक्टर योगेश के बारे में पूछने के लिए कमरा संख्या-1 में गए थे, लेकिन वहां गेट पर बैठे कर्मचारी ने उसे कमरे के नहीं घुसने दिया।

पहलवान चौक निवासी सुमन तिवारी ने बताया कि उसकी मां टीबी की बीमारी से पीड़ित है। दो दिन से तीन घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करके लौट जाता हू। तिवारी ने बताया कि उसकी मां को चलने ने खड़ा होने परेशानी होती है। काउंटर से पर्ची रोजाना बनाई जाती है।

जब डाॅक्टर नहीं तो क्यों बनाई जाती है पर्ची

घौंसलीनिवासी तबस्सुम ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से ड़ॉक्टर का इंतजार कर रही है। 1 बज चुका है। अभी तक कोई डॉक्टर नहीं है। तबस्सुम ने बताया कि जब डॉक्टर नहीं है तो पर्ची क्यों बनाई जाती है।

पानीपत. सामान्यअस्पताल में टीबी चेस्ट का डॉक्टर होने से परेशान मरीज।

^डॉ. योगेश का तबादला हो चुका है। मरीजों की जांच के लिए सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर को डेपुटेशन की जा रही है। लेकिन जिस डॉक्टर की डेपुटेशन की गई है वह दो दिन से कोर्ट एविडेंस पर गया है। काउंटर से कमरा-16 की पर्ची बनाने के लिए कह दिया है।’ -डाॅ.आलोक जैन