बाप-बेटे दंपती सहित 7 जख्मी
समालखा| अलगअलग सड़क हादसों में ताजपुर वासी बाप बेटे कोहंड वासी दंपती सहित सात लोग जख्मी हो गए। करनाल जिले के कोहंड वासी सुनील कुमार अपनी प|ी हीना के साथ बाइक से रहा था। उनकी ताजपुर निवासी सुरेश की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दंपति के साथ दूसरी बाइक वाले सुरेश पिता जगदीश को भी चोट आई। दूसरा हादसा करहंस के सामने हुआ। पानीपत जगन्नाथ बिहार काॅलोनी के बृजमोहन प्रमोद गर्ग कार से दिल्ली से बुधवार दोपहर वापस रहे थे। करहंस के पास एक आदमी रोड क्रास करते हुए सामने गया। इस दौरान कार डिवाइडर से जा टकराई। इसमें कार सवारों को चोटें आई। इसके अलावा एक अन्य हादसे में कुलविंद्र वासी पंजाब जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।