पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता प्रतियोगिता में नजमा रही प्रथम

कविता प्रतियोगिता में नजमा रही प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा | राजकीयकन्या कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय झंकार उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कृष्णलाल पंवार और विशेष अतिथि मेयर सरदार भूपेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया। अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताके परिणाम

समूहगान, कविता गायन, हरियाणवीं सोलो डांस, पंजाबी सोलो डांस ग्रुप डांस सोलो सांग कवाली पेश की गई। इसमें सोलो डांस प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, अन्नु द्वितीय ज्योति तृतीय रही। स्किट प्रतियोगिता में मिनाक्षी ग्रुप प्रथम रहा। कविता प्रतियोगिता में नजमा प्रथम, कविता देशवाल द्वितीय कोमल तृतीय रही। सोलो सोग में मोनिका प्रथम संगीता द्वितीय रही। ग्रुप डांस में ज्योति ग्रुप प्रथम, सुषमा ग्रुप द्वितीय नीरज ग्रुप तृतीय रहा। ग्रुप शोंग में भात के हरियाणवीं गीत प्रथम, स्वागत गीत द्वितीय कवाली तृतीय रही। निर्णायक मण्डल में राजकीय महिला कॉलेज सफीदों के प्रोफेसर तेजबीर सैणी,राजकीय कॉलेज पानीपत से डां संजू वीना सेतिया शामिल थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक पंवार ने छात्राओं से आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ साथ छात्राओं को खेलों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रो रामनिवास, प्रशांत कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, सुमन रानी, आरपी शर्मा दीक्षा कुमारी मौजूद थी।