- Hindi News
- मेयर के वार्ड वासियों के नहीं बन पा रहे आधार कार्ड
मेयर के वार्ड वासियों के नहीं बन पा रहे आधार कार्ड
मेयरभूपेंद्र सिंह के वार्ड-11 वासी आधार कार्ड बनने से परेशान हैं। सुबह लाइन में लगते हंै और शाम को बिना आधार कार्ड के लौटना पड़ता है। वार्डवासियों का कहना है कि कार्ड बनाने वाला ऑपरेटर देर से आता है। इसके बाद लाइट चली जाती है। पूरे दिन में 20-25 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं।
लोगों का कहना है आधार के चक्कर में काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। इतना ही नहीं आधार के कारण उनके बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे। मेयर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड-11 में बचे हुए लोगों के आधार बनाने के लिए उन्होंने साई धाम में मंगलवार को आधार मशीन शुरू करवाई थी, लेकिन आॅपरेटर के लेटलतीफ के कारण वार्ड-11 वासियों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। आधार बनाने वाला सोमदत्त शर्मा दोनों दिन से लेट रहा है। मंगलवार को सोमदत्त दोपहर को 1 बजे आया था। बुधवार को सुबह 9:30 बजे आने को कहा, लेकिन 11 बजे पहुंचा। वार्ड वासियों के सुबह से उनके पास फोन रहे हैं। आपरेटर के लेटलतीफ रवैए की वजह से वार्ड वासी परेशान हंै।
घौंसली की रहने वाली नूरजहां ने बताया कि आधार बनवाने के लिए दो दिन से परेशान है। सोमवार को सुबह ही लाइन लगे थे, लेकिन शाम को 5:30 बजे आधार बिना ही लौटना पड़ा। आज भी आॅपरेटर 11 बजे पहुंचा है। इसके बाद लाइट चली गई। लगता है कि आज भी बिना आधार के ही लौटना पड़ेगा।
वार्ड-11 निवासी अतिका ने बताया कि आधार के कारण वह दो दिन से काम पर भी नहीं जा पा रही है। आधार बिना तो गैस मिलती है और नहीं राशन मिलता है। इसलिए भूखे पेट लाइन में लगे हैं। दोनों दिन से आधार बनाने वाला लेट रहा है। जब वह आता है, तो एक-दो घंटा बिजली चली जाती है। घौंसली निवासी जयभगवान ने बताया कि आधार बनने से वह दो दिन से परेशान है। चारों बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहा है। आखिर आधार बनाने वाले का आने का कोई समय तो होगा। लेकिन वह अपनी मर्जी आते हंै और चले जाते हंै।
^मंगलवार को साईं धाम में आधार मशीन लेकर आए थे। मशीन शुरू करने में देरी हो गई थी। इसके बावजूद 30 आधार बनाकर गए थे। बुधवार को डीसी आॅफिस गया था, इसलिए देर हो गई।\\\' सोमदत्तशर्मा, आधार आॅपरेटर
पानीपत. सेक्टर-11के साईं धाम में आधार कार्ड बनाने के इंतजार में खड़े लोग।