- Hindi News
- स्पीड : तीसरे दिन 413 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
स्पीड : तीसरे दिन 413 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शिवाजीस्टेडियम में चल रहे स्पीड (स्पोर्ट्स फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) टेस्ट के तीसरे दिन बापौली इसराना ब्लॉक के 413 खिलाड़ियों ने योग्यता की परीक्षा दी। इनमें 317 लड़के और 96 लड़कियां ने भाग लिया। आने वाले दिनों में 12 फरवरी को भी इसराना के प्रतिभागी ही योग्यता दिखाएंगे। पानीपत के प्रतिभागी 13, 14 और मतलौडा के प्रतिभागी 15, 16 को अपनी योग्यता दिखाएंगे।
शिवाजी स्टेडियम में चल रहे स्पीड टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 30 मीटर की शटल दौड़ की लाइन खत्म थी। खिलाड़ियों को लाइन दिखाई नहीं दे रही थी। इस कारण खिलाड़ी हर बार लाइन से आगे निकल जाते थे। श्वेता ने बताया ने कि लाइन की शिकायत भी की गई है, लेकिन कोच ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि पिछले साल की प्रतियोगिता में हर दौड़ के साथ लाइन पर कली डाली जाती थी। बता दें कि 6 खेल की स्पीड प्रतियोगिता 9 फरवरी से शिवाजी स्टेडियम में चल रही हैं। इसमें 300 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टेंडिंग बोर्ड जंप, मेडिसन बाल थ्रो, शटल दौड़, फारवर्ड बैंड एंड रिच 800 मीटर दौड़ शामिल है। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 3 अंक निर्धारित किए हंै। 75 फीसदी अंक लाने वाले छात्र को पास माना जाएगा। 75 फीसदी अंक वाले छात्रों ही तीसरे राउंड में भेजा जाएगा।
चिह्न सूचक पर लिखा है स्पैट 2010
स्पैटको स्पीड में बदले एक माह हो गया है, लेकिन प्रतियोगिता के प्रयोग होने वाले चिन्ह सूचक पर अभी भी स्पैट 2010 लिखा है। जबकि स्पीड की प्रतियोगिता वर्ष 2015 में चल रही है। स्टेडियम कर्मचारियों को इस ओर कुछ ध्यान है।
पानीपत. स्पीडप्रतियोगिता के दौरान 800 मीटर दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। वही 2010 के स्पैट का रखा चिह्न सूचक।
पानीपत. शिवाजीखेल स्टेडियम में स्पीड प्रतियोगिता के दौरान अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए खड़े खिलाड़ी।