पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरियों पर कार्रवाई कम, लीपापोती ज्यादा

चोरियों पर कार्रवाई कम, लीपापोती ज्यादा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन में घर का ताला तोड़कर नगदी जेवर चोरी

बढ़तीचोरियों पर बाजारों के दुकानदार खफा हैं। बाजार प्रधानों का कहना है कि बाजारों में उनकी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। दुकानों में चोरी भी होती है तो पुलिस कार्रवाई की बजाय लीपापोती ज्यादा करती है। कई चोरी की घटनाओं में कार्रवाई तो दूर शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। कभी प्रधानों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए मनाया जाता है तो कभी शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं होती। पालिका बाजार में चौकीदार द्वारा सूचना देने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई और चोर चोरी कर ले गए।

इंसार बाजार में दुकानदारों और बाजार के प्रधानों ने बैठक कर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। इंसार बाजार देवी मंदिर रोड प्रधान सुशील बराड़ा ने कहा कि नवंबर माह इंसार बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ी थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दिसंबर में कुछ राहत मिली। जनवरी से फिर बाजारों में चोरियां हो रही है। चोरी की घटना होने पर पुलिस को शिकायत देते हैं। इसके बाद कई बार तो पुलिस शिकायत ही नहीं दर्ज करती। तरह-तरह के वादे विश्वास दिलाकर चोरी की घटनाओं की लीपापोती करने का प्रयास किया जाता है। दुकानदार अजय कुमार ने कहा कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रिकाॅर्ड में लाने से बच रही है। बड़ी चोरी में ही दबाव देने पर मामला दर्ज होता है। दुकानदार रूबल गुलाटी ने कहा कि बाजार में हुई चोरियों के आरोपी आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है।

शिकायत पर होती है कार्रवाई

^पुलिसलगातार गश्त कर रही है। बाजारों में चोरियां रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है। पालिका बाजार में चौकीदार की सूचना के बाद पुलिस ने एक घंटा तक छानबीन की थी। सभी दुकानों के शटर बंद थे। चोरी के आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।\\\' -सुरेश कुमार, प्रभारी, शहर थाना

सुरक्षा करे पुलिस, दर्ज हों मामले

^चोरीकी घटनाएं बढ़ना ही दुकानदारों के लिए सबसे बड़ी चिंता है। दुकानों में लाखों का सामान राम भरोसे है। पुलिस गश्त सही तरीके से नहीं हो रही। चोर छतों के रास्ते से दुकानों में घुसते हैं और चोरी कर ले जाते हैं। चौकीदार क्या करें। पालिका बाजार में पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। मामला दर्ज करने तक से पुलिस कतराती है। शिकायत पर केस दर्ज करना चाहिए।\\\' -मुलखराज मक्कड़, प्रधान, इंसार बाजार

दी थी शिकायत, कार्रवाई नहीं

^एकसप्ताह पहले छत का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में घुसे थे। चोरों ने गल्ले से करीब 15 हजार रुपए की नगदी चुराई। इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन बाद पुलिस कर्मी उन्हें कहते हैं कि वे लिखकर दें कि वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। अब हर दिन थाने के चक्कर लगाऊं या दुकान संभालूं।\\\' -लक्ष्मण दास, पूनम क्लाथ हाउस इंसार बाजार

घर के बाहर से कार चुराया

शहरकी हुडा सेक्टर-11 के न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी से अशोक कुमार की होंडा सिटी कार रात को चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में अशोक ने बताया कि रात को उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार वहां नहीं थी। आसपास पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

ऑफिससे लैपटॉप चोरी

बिशनस्वरूप काॅलोनी स्थित एनआईआईटी युवा ज्योति लिमिटेड के कार्यालय से चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। संचालक सुशील कुमार की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत. इंसारबाजार में बैठक करते दुकानदार।