दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
पानीपत| सड़कदुर्घटना में घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मॉडल टाउन निवासी 24 वर्षीय अमरीक सिंह रविवार को बाइक पर किसी काम से तेजंदर पाल दोस्त के साथ 8 मरला कालोनी की तरफ जा रहा था। मॉडल टाउन परुथी चौक पर सामने से रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल अमरीक की बुधवार को प्रेम अस्पताल में मौत हो गयी।