पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी हुई तो हुडाकर्मी करेंगे आंदोलन

मांगें पूरी हुई तो हुडाकर्मी करेंगे आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| हुडावर्कर्स यूनियन सर्वकर्मचारी संघ ने प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर हुडा कार्यालय के बाहर बैठक की। जिला अध्यक्ष महाबीर भारद्वाज यूनियन के प्रांतीय उपप्रधान बलराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद समीक्षा के नाम पर मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। महासिंह ने कहा कि 25 फरवरी तक यूनियन की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। उनकी मांग है कि प्लाट कोटा दिया जाए, परफॉरमेंस अवार्ड मिले, ठेका प्रथा बंद हो। बैठक में डॉ. सुरेंद्र मलिक, राजपाल, सर्कल सचिव भूपेंद्र सिंह, सर्कल उपप्रधान लाजपतराय, जगबीर कुंडू, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र, चिल्ला, तेज सिंह, महेंद्र सिंह रणबीर ने विचार रखे।