- Hindi News
- रोजगार विभाग लाया है रोजगार पाने का अवसर
रोजगार विभाग लाया है रोजगार पाने का अवसर
पानीपत | बढ़तीबेरोजगारी को कम करने के लिए अब रोजगार विभाग ने निजी कम्पनियों का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत विभाग रोजगार मेले लगाने जा रहा है। इसमे निजी कम्पनियां आने वाले बेरोजगारों का इंटरव्यू लेंगी ओर उसकी योग्यता के आधार पर सलेक्शन कर उसे रोजगार दिया जाएगा। विभाग का यह रोजगार मेला बेरोजगार के लिए अच्छी खबर है।
सहायक रोजगार अधिकारी सविता राठी ने बताया कि महानिदेशक रोजगार विभाग हरियाणा के आदेश पर समालखा में 13 फरवरी को लघु सचिवालय के प्रथम तल हाल में विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत एसडीएम प्रदीप कौशिक करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में नव भारत फर्टिलाइजर, एचडीएफसी बैंक, कोटक महेंद्रा इंश्योरेंस, जीफार सिक्योरिटी, एलआईसी समालखा पानीपत, आईसीएस पानीपत अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि कम्पनियों में वर्तमान भविष्य में भरे जाने वाले विभिन्न पदों की प्रक्रिया को पूर्ण करके मौके पर ही चयन मार्गदर्शन करेंगे। सहायक रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का यह बेहतर अवसर है। उन्होंने बताया कि वो कम से कम दस बाहरवीं तक पढ़ा होना चाहिए।
योग्यताके आधार पर मिलेगा पद
सहायकरोजगार अधिकारी सविता राठी ने बताया कि रोजगार मेले में जो कम्पनियां रही है। उनमें चतुर्थ श्रेणी से लेकर उच्च श्रेणी तक के पद है।