- Hindi News
- रिफाइनरी में किसानों ने मांगा रोजगार, कहा जमीन ली है तो हर परिवार को काम का अधिकार भी दें
रिफाइनरी में किसानों ने मांगा रोजगार, कहा-जमीन ली है तो हर परिवार को काम का अधिकार भी दें
थर्मल | गांवबोहली के जमीन अधिकृत किसानों ने बुधवार को बैठक की। जिसकी अध्यक्षता प्रधान निर्मल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जब सरकार ने 1984 मे उनकी जमीन को कौड़ियों के दाम पर अधिग्रहण की थी। उस समय वादा किया था कि जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है। उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। परन्तु अभी तक किसी को नौकरी नहीं मिली। सरकार के कहने के बाद गांव के दो दर्जन युवकों ने डिप्लोमा भी कर लिया है। निर्मल ने कहा कि पानीपत रिफाइनरी सरकार को सालाना करोड़ों रुपए टैक्स के रूप मे देती है। जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता तब तक हमें उस टैक्स में अंशदान दिया जाए। निर्मल ने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा।