- Hindi News
- सिख संगतों के जत्थे ने श्री हुजूर साहेब नांदेड़ पर टेका माथा
सिख संगतों के जत्थे ने श्री हुजूर साहेब नांदेड़ पर टेका माथा
पानीपत |तख्त श्रीहुजूर साहिब नादेड़ शहर माथा टेक कर संगतों का जत्था पानीपत रेलवे स्टेशन पर कुशल मंगल पहुंचने पर उनके परिजनों ने खुशी जताई। संगतों के पहुंचने से पहले ही संगतों के परिजन रेलवे स्टेशन पर खड़े उनका इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही संगतों के परिवार वालों ने उनका स्वागत किया इसराना के संत राजेंद्र सिंह के तत्वावधान में 1 फरवरी को रवाना हुआ था। जो 10 फरवरी को सांय 3:45 बजे तख्त हुजूर साहिब माथा टेक कर लौट आए है। संत राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिखाें के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने सभी सिख धर्म के लोगों को आदेश दिया था कि शब्द गुरु श्री गुरुग्रंथ साहिब को प्रत्यक्ष गुरु के रूप में स्वीकार कर उनके उपदेश पर चलना है। इसलिए इस तरह का जत्था हर वर्ष हुजूर साहिब के समक्ष माथा टेकने के लिए जाता है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, गुरु दयाल सिंह खालसा, वरिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप काैर, रणजीत सिंह,जगाधरी और नंदलाल उपस्थित रहे।