‘आप’ की जीत पर खुशियां मनाई
पानीपत|आम आदमीपार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलने पर बैंड बाजों की धुनों पर नाचते गाते जुलूस निकालकर खुशी जताई।
मंगलवार दोपहर आप कार्यकर्ता होटल स्काई लार्क के पास एकत्र हुए। हुकम सिंह कादियान ने कहा कि दिल्ली में जो जीत आम आदमी पार्टी को मिली है, यह किसी एक की नहीं, बल्कि सभी की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेस ने आम आदमी की अनदेखी की थी। दिल्ली की जनता ने इन दोनों ही पार्टियों इनके नेताओं को नकारकर बता दिया है कि जो जनता की परेशानियों को नहीं समझेगा और उनका समाधान नहीं कराएगा, उसे जनता भी सहन नहीं करेगी। जनता कांग्रेस से मुक्ति पाने के लिए अवसर तलाशने लगी। भाजपा पर विश्वास जताया तो उसने भी जनता को सिवाय छलने के इस पार्टी ने भी कुछ नहीं दिया।
इस अवसर पर ओंकार गुलाटी, सुरेश जांगड़ा, दिनेश रावल, बलवान कादियान, जगमीत मदान, हरपाल बुड़शाम, पंकज रामचंद्र, कादिर आफाक, जयकुमार गुप्ता, सुमेर, आशीष जैन, राजेश शर्मा, सतीश वधवा, देवेंद्र वडेरा, विकास रावल सोनू पाहवा मौजूद रहे।
पानीपत. आमआदमी पार्टी की जीत के बाद जश्न मानते समर्थक।
समालखा| दिल्लीमें विधानसभा चुनाव के आए परिणाम पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई के साथ नसीहत दी है। हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बंपर बहुमत मिला है। वो बधाई के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि उनको ये भी ध्यान रखना है कि जनता को जो वायदे किए हैं, उनको पूरा भी करें। नहीं तो उनका हश्र भी भारतीय जनता पार्टी के जैसा होगा। उन्होंने यह बात गांव पट्टीकल्याणा में पत्रकारों से बातचीत करते समय कही। वो कांग्रेस नेता दिनेश निवासी पट्टीकल्याणा के घर पर उनके भतीजे को शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। हुड्डा ने दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को तो लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए कांग्रेस का नहीं, बल्कि सूपड़ा साफ तो भारतीय जनता पार्टी का हुआ है। दिल्ली चुनाव भाजपा के लिए किसी नसीहत से कम नहीं है। हुड्डा ने प्रदेश में भाजपा सरकार के सौ दिन के कामकाज के सवाल पर कहा कि हमने लोगों से सरकार के कार्यकाल के बारे में पूछा। कोई खुश नहीं दिखा। इससे पूर्व उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, बुल्ले शाह, सुरेंद्र नरवाल, बिंद्र मान मौजूद रहे।