पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक के पीछे लटक कर समालखा पहुंचे दो भाई चाइल्ड वेलफेयर कमेटी परिजनों की तलाश में

ट्रक के पीछे लटक कर समालखा पहुंचे दो भाई चाइल्ड वेलफेयर कमेटी परिजनों की तलाश में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत|अंसल सेदो सगे भाई ट्रक के पीछे लटक कर समालखा पहुंचे गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। कमेटी उनके परिवार की तलाश करने में जुटी है। दोनों ने अपना घर जाटल रोड मुखीजा कॉलोनी बताया है। पिता का नाम दिनेश चौकीदार बता रहे है। मामला सोमवार दोपहर का है। सात वर्षीय अमन कुमार ने बताया सोमवार को वह छोटे भाई पांच वर्षीय विवेक के साथ अंसल में खेल रहा था। वहीं पास में खड़े ट्रक के पीछे दोनों भाई लटक लिए। समालखा पहुंचने पर पुलिस ने जांच के लिए ट्रक रुकवाया। उन्होंने देखा कि दो बच्चे ट्रक के पीछे लटक रहे है। पुलिस ने दोनों को उतारा और उनका नाम, पता पूछा। इसके बाद दोनों भाइयों को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन की कॉर्डिनेटर सुनीता ने मंगलवार को दोनों का सामान्य अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। कमेटी उनके घर का पता लगाने में जुटी है।