पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्युनिस्ट पार्टी ने दी सभी पार्टियों को सीख

कम्युनिस्ट पार्टी ने दी सभी पार्टियों को सीख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड सुनील दत्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार को बता दिया है कि देश सिर्फ मुखोटों, जोशीले भाषणों से नहीं चलता। जनता को देश का विकास चाहिए। आम आदमी पार्टी को मिले भारी बहुमत से सिद्ध हो गया है कि केवल नीतियां ही नहीं नेता भी बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कांग्रेस जनविरोधी नीतियों के कारण रसातल में जा चुकी है। कहा कि समाज में धर्म-जाति के नाम पर जहर घोलने वाली पार्टियों को दिल्ली चुनाव से सीख लेनी चाहिए कि देश की जनता ऐसी कुनीति करने वाली पार्टियों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस चुनाव में देश की जनता की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार को जीत हासिल हुई है,आशा है कि वह अपने वादों पर खरी उतरेगी। जनता उन्हें बार-बार मौका नहीं देगी।