- Hindi News
- समालखा में सड़क हादसों में दंपती सहित छह जख्मी
समालखा में सड़क हादसों में दंपती सहित छह जख्मी
जीटीरोड पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में लुधियाना वासी दंपती सहित छह लोग जख्मी हो गए। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दंपती उनके बेटे को चोट ज्यादा होने पर पानीपत रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना का रहने वाला शाकेत अली अपनी प|ी हफीजा बेटे शाहिद के साथ कार से मंगलवार सुबह दिल्ली से घर लौट रहा था। जैसे ही वो पट्टीकल्याणा के पास पहुंचे तो कट क्रास कर रहे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में सवार तीनों लोगों को चोट आई। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पानीपत रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
दूसरा हादसा मच्छरौली के नजदीक हुआ। पानीपत विकास नगर निवासी प्रमोद काला बाइक पर सवार होकर सोनीपत एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो मच्छरौली के पास पहुंचे तो गलत दिशा से रहे एक टाटा चालक ने बाइक को साइड मार दी। जिस पर उनका संतुलन बिगड़ने पर सड़क पर जा गिरे और दोनों को चोट आई। इसके अलावा छौक्कर पेट्रोल पम्प के नजदीक हुए हादसे में गांधी काॅलोनी वासी ईश्वर को चोट आई। जिसे लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।