पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय कन्या कॉलेज में झंकार उत्सव

राजकीय कन्या कॉलेज में झंकार उत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा | राजकीयकन्या कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय झंकार उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यअतिथि राजकीय कॉलेज पानीपत की प्रिंसिपल सविता बवेजा ने किया। कॉलेज में आयोजित झंकार उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणवी सस्कृति को बचाना है। कार्यक्रम के प्रथम दिन छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। जो दर्शकों के लिए ज्ञान वर्धक रहे। इनमें मुख्य फोकस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रहा। इसके अलावा समूह गान, कविता गायन, हरियाणवी सोलो डांस, पंजाबी सोलो डांस ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इससे बच्चों में मानसिक शारीरिक विकास होता है। दूसरे बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।