- Hindi News
- पांच बैंकों में मिलेगी वार्ड 11 की पेंशन, मेयर भूपेंद्र सिंह ने वितरित किए फार्म
पांच बैंकों में मिलेगी वार्ड-11 की पेंशन, मेयर भूपेंद्र सिंह ने वितरित किए फार्म
पानीपत| आनेवाले दिनों में सभी पेंशनधारकों की पेंशन बैंक खातों में ही आएगी। नगर निगम के मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह ने अपने वार्ड-11 निवासियों को नए खाते खुलवाने के लिए आवेदन वितरित किए। सनौली रोड स्थित श्री बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा के सामने गुरुवार को सुबह ही पेंशनधारकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। 1 नंबर से 250 तक पीएनबी में, 251 से 500 तक आंध्रा बैंक में, 500 से 750 नंबर तक आईसीआईसीआई बैंक में, 751 से 1000 तक एचडीएफसी बैंक में 1001 से 1200 तक आईओबी बैंक में खाते खोले जाएंगे।