- Hindi News
- मेयर के खिलाफ सीएम विंडो पहुंचीं डिप्टी मेयर
मेयर के खिलाफ सीएम विंडो पहुंचीं डिप्टी मेयर
पानीपत| अपनीही पार्टी के मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह के खिलाफ डिप्टी मेयर सीमा पाहवा सहित भाजपा के दो पार्षदों ने सीएम विंडो में शिकायत देकर बगावत को हवा दे दी है। इसके साथ ही, भाजपा में मेयर की खुली मुखालफत करने वाले पार्षदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले दो पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री के नाम सीएम विंडो में मेयर की शिकायत की थी।
गुरुवार को डिप्टी मेयर वार्ड-4 की पार्षद सीमा पाहवा और वार्ड-22 के पार्षद प्रवेश नैन ने सीएम विंडो में शिकायत की। इसमें कहा गया है कि 8 नवंबर, 2014 को रोहतक मंडल के आयुक्त को मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। उस प्रस्ताव पर अब तक कुछ नहीं हुआ, जिससे पार्षदों में रोष है। पार्षदों का कहना है कि इससे नगर निगम का विकास भी अवरुद्ध है। कोई काम हो रहे हैं और ही नगर निगम सदन की बैठक। पार्षदों ने मेयर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और सरकार को नुकसान होने की भी बात लिखी है।
शिकायत में मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तारीख घोषित करने की मांग की गई है। इससे पहले वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी और वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग भी सीएम विंडो में शिकायत देकर अविश्वास प्रस्ताव जल्द लाने की मांग कर चुके हैं।
मेयर के केस में अब तक
{6जनवरी, 2014 को 18 पार्षदों ने मेयर के खिलाफ रोहतक मंडल के कमिश्नर को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
{विधानसभा चुनाव से पहले 9 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा सरकार गठन के बाद कुर्सी बचाने के लिए मेयर भी भाजपा में शामिल हो गए।