- Hindi News
- छेड़छाड़ के आरोपी लड़कों ने पंचायत में मांगी माफी
छेड़छाड़ के आरोपी लड़कों ने पंचायत में मांगी माफी
पानीपत| पैदलस्कूल जा रहीं पांच छात्राओं पर कमेंट्स कसने के बाद कार पर स्टंट करते हुए छात्रा को घायल करने के मामले में गुरुवार को पंचायत हुई। इसमें आपसी समझौता कर मामला सुलझा लिया गया। देवी मंदिर में पंचायत हुई। आरोपी लड़कों और उनके परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों से माफी मांगी और घायल लड़की के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। इसे नासमझी में हुआ हादसा माना। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
घायल छात्रा का परिवार देवी मंदिर में ही रहता है। देवी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी काकू बंसल, एसडी शिक्षण समिति के मैनेजर नवीन बंसल की मौजूदगी में हुई पंचायत में राजाखेड़ी से चारों छात्रों के परिजन और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सुबह 11 बजे सभी देवी मंदिर में इकट्ठा हुए और मामले में चर्चा की। सभी सदस्यों के पहुंच पाने के कारण बाद में शाम को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लड़कों के परिजनों ने घटना पर अफसोस जताया। लड़कों से भी माफी मंगवाई गई। पंचायत में पीड़ित लड़की की बहन से आपबीती सुनी गई। छात्रों ने बताया कि गाड़ी गांव में आए रिश्तेदार की थी। सही चलानी आने से दुर्घटना हुई। सभी ने लड़कों को डांट लगाई और आगे इस तरह की गलती करने की चेतावनी दी।
आवारागर्दी करते पकड़ा
एसडीकन्या स्कूल के पास शरारती तत्वों पर अब अभिभावक भी नजर रखने लगे हैं। सुबह बेटियों को स्कूल छोड़ने पहुंचे अभिभावक भावना चौकी निवासी कृष्ण गोपाल, हरीश, सलीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक लिए हुए स्कूल के पास आवारागर्दी करते हुए युवक को पकड़ा। ये लोग उसे किला चौकी में ले गए। बाद में युवक द्वारा माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।