श्रीराम नाम में आता है आनंद : गुरु मां
हनुमानजी को राम नाम में आनंद आता है। राम-कृष्ण एक हैं, मन कृष्ण में लगाओगे तो कृष्णमय हो जाओगे। संसार में लगाओगे तो संसार मय होंगे। सनौली रोड स्थित भीमगौड़ा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में करुणामय गुरु मां ने श्रीराम कृष्ण भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कैलाश पर्वत पर महादेव पार्वती जी आपस में वार्ता कर रहे थे।
पार्वती जी ने पूछा, महादेव आप अपने मन में किस ज्ञान से पवित्र हुए हों, जिस ज्ञान के बल से आपको संसार के लोग शिव कर पूजते हैं। आप मृगछाला ओढ़े अंगों में भभूती लगाए, गले में सर्प मुंडों की माला पहनते हैं। इनमें तो कोई पवित्र नहीं। सो आप मुझे वह ज्ञान सुनाओ, जिससे आप अंदर से पवित्र हो। तब महादेव जी बोले, हे पार्वती! सुनो जिस ज्ञान से मैं पवित्र हुआ हूं, वह गीता ज्ञान है। गीता ज्ञान से मुझे बाहर के कर्म नहीं व्यापते।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान जोगिंद्र कमल, राजेंद्र सलूजा, चिमन सेठी, लाजपत रेवड़ी, सोहन रेवड़ी, भारत भूषण रेवड़ी, नरेंद्र रेवड़ी, चूनी लाल चुघ, ईश जुनेजा, चंद्र रामदेव, प्रेम चुघ, वेद कमल, वेद बांगा, चुन्नी लखीना ओम प्रकाश रेवड़ी मौजूद रहे।
पानीपत. सनौलीरोड भीमगोड़ा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु को संबोधित करतीं संत करुणामयी गुरु मां।