पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाहर को आदर्श गांव बनाने पहुंचे अधिकारी

डाहर को आदर्श गांव बनाने पहुंचे अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवडाहर में जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुविधा मिलेगी। घर-घर सुलभ शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन घरों में सुलभ शौचालय सुविधा नहीं हो सकती, उनके लिए सामूहिक शौचालय बनाया जाएगा। गुरुवार को पानीपत चीनी मिल की प्रबंध निदेशक रंजीत कौर उनकी टीम डाहर में ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंची। टीम में ग्राम सचिव रामशरण, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीरमति, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष ग्रोवर समेत जन स्वास्थ विभाग स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए।

ग्रामीणोंने अधिकारियों का जताया आभार

ग्रामीणोंको अधिकारियों की टीम पहुंचने और आदर्श गांव बनने का पता चला तो अधिकारियों के पास लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। सभी ने अधिकारियों का आभार जताया। एमडी रंजीत कौर के साथ उनकी टीम पहले तो गांव में चौपाल में जाकर बैठीं। पहले ही बुलावा भेजने पर सरपंच शांति देवी भी इंतजार कर रही थी। सभी अधिकारियों ने सरपंच ग्रामीणों के सामने गांव आदर्श बनाने के लिए योजना को स्वरूप देने के गलियों का दौरा किया।

गांव में कच्चे मकानों को देखा गया, कच्ची गलियों से गुजरना भी हुआ। टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही कच्चे मकान कच्ची गलियां गांव में नहीं दिखेंगी। एमडी शुगर मिल रंजीत कौर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्दश गांव योजना के तहत गांव डाहर को आदर्श गांव बनाने के लिए दौरा किया। गांव के लोगों ने शौचालय, राशन वितरण समस्या, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में डाक्टर की कमी, पानी की समस्या रखी।

एमडी रंजीत कौर ने टीम में शामिल अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के जल्दी ही समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों का भी आहवान किया गया कि वे गांव को साफ सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग दें।

पानीपत. ग्रामीणोंसे मिलती एमडी शुगर मिल रंजीत कौर और अन्य अधिकारी।