पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता की चिंता छोड़ मेहनत करें : शर्मा

सफलता की चिंता छोड़ मेहनत करें : शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| आईएवीसीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवाह में गुरुवार को सांस्कृतिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भगवतदयाल शर्मा ने बच्चों से कहा कि सफलता की चिंता छोड़कर मेहनत करें, सफलता अपने आप मिलेगी। स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण चंद्र कादियान ने सच्चाई के मार्ग पर चलने की बच्चों को प्रेरणा दी। बच्चों को बाजार में खुली चीजों का सेवन करने से मना किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ईश्वर सिंह कादियान, रवीना, मनीषा, रेखा, रितू, पूजा, बलराज, विकास, सोहनलाल और मोहित मुख्य रूप से मौजूद रहे।