बच्चों के साथ पेरेंट्स भी दौड़े
पानीपत|दिल्ली पब्लिकस्कूल पानीपत सिटी जूनियर स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चेयर ड्रिल, शू-बाक्स, स्लाइड रेस, ड्रिब्लिंग रिले, गेट सेट रेडी फॉर स्कूल रेस, हैंगिंग फ्रूटज ऑन टी रेस, रैबिट एड कैरेट रेस में प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल अर्चना ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। प्रतियोगिता में सभी विजेता छात्रों को सम्मानित किया। बच्चों के अलावा उनके पेरेंट्स ने भी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
पानीपत. दिल्लीपब्लिक स्कूल पानीपत सिटी जूनियर स्कूल में कार्यक्रम में थ्री लेग दौड़ में भाग लेते अभिभावक।