- Hindi News
- बच्चे की मौत के 10 माह बाद दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
बच्चे की मौत के 10 माह बाद दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
पानीपत | महाराजाअग्रसेन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई दो वर्षीय बच्चे की मौत मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक और दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दस माह पहले हुए मामले में पीड़ित की शिकायत पर अब केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
खारा कुआ के पास रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उसके दो वर्षीय बेटे कार्तिक की किडनी में पथरी थी। उसने बच्चे को 15 अप्रैल, 2014 को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में दाखिल करवाया। डेढ़ घंटे के ऑपरेशन में करीब ढाई घंटे लगे और बाद में ऑपरेशन बेहतर हो पाने की बात कहकर बच्चे को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कही। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हो चुकी थी। इसके बाद से पुलिस वह पुलिस थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अबजाकर हुआ मामला दर्ज
राकेशने कुछ दिन पहले एसपी राहुल शर्मा डीसी सरो को शिकायत दी। उसने बताया कि कार्तिक इकलौता बेटा था। उससे बड़ी छह साल की बेटी है।एसपी के निर्देश के बाद सिटी थाना पुलिस ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल के प्रबंधक और डॉ. बौद्धराज, डॉ. रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
^एक साल पहले अप्रैल 2014 में बच्चा एडमिट हुआ था। उसे दिल्ली रेफर किया गया था। बाद में सुनने में आया कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, यह हमारी जानकारी में नहीं है। कानूनी कार्रवाई चली है तो हम अपना पक्ष रखेंगे। हमारी लापरवाही से बच्चे की मौत नहीं हुई।\\\' डॉ.दीपकभारद्वाज, मेडिकल डायरेक्टर, महाराजा अग्रसेन अस्पताल