पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 मीटर में सबसे तेज दौड़ी काजल

400 मीटर में सबसे तेज दौड़ी काजल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉन्ग जंप में सागर तो रिले रेस में प्रशंसा ने पाया पहला स्थान

एसजीआई की काजल मान ने कराटे में जीता पदक

डीपीएस के अनुराग का अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन

समालखा | डिकाडलारोड स्थित एसजेएस इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इसकी शुरुआत चेयरमैन एचएस हंसपाल जगमोहन हंसपाल ने की।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रतिष्ठा मुकेश लाकड़ा ने निभाई। चेयरमैन एचएस हंसपाल ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल के प्रति भी रूचि रखें।

येरहे विजेता

नर्सरीप्ले रेस : क्रिशगाहल्याण प्रथम, प्रतीक द्वितीय उत्सव तृतीय।

पांचवीछठी में 100 मीटर रेस :सोमी पहले, शुभम दूसरे दमन शर्मा तीसरे स्थान पर रहा।

200मीटर : महेशपहले, सोमी दूसरे साहिल तीसरे स्थान पर रहा।

सातवीआठवी 400 मीटर में दौड़ : लड़कोंमें अंकित पहले, विकल दूसरे श्वेत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों में दीपांशी ने पहला, गरिमा ने दूसरा नेहा ने तीसरा स्थान पाया।

नौंवीदसवीं 400 मीटर रेस : विनेशने पहला, सागर ने दूसरा शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लांगजंप : सागरपहले, विनोद दूसरे विवेक तीसरे स्थान पर रहा।

रिलेरेस : प्रशंसा,अनुराधा अंकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

थ्रीलैग रेस : अंकिता,अनुराधा ने प्रथम निशा वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्पीपिंगरेस : वन्याने पहला, अंकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सनौली. राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडौला में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करतीं प्रिंसिपल कुसुम बंसल अन्य।

समालखा. एसजेएसइंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स दिवस के अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते चेयरमैन एचएस हंसपाल अन्य।

मेडल जीतने वाली खिलाड़ी काजल मान को बधाई देते संस्थान प्रबंधन पदाधिकारी।

समालखा | समालखाग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा काजल मान ने बेंगलूरु में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उसका गुरुवार को संस्थान पहुंचने पर स्वागत किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. राजेश गोयल ने बताया कि काजल मान ने बेंगलूरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसमें उसने अंडर 17 वर्ग में रजत पदक जीतने के साथ साथ ब्राउन बेल्ट भी हासिल की। उन्होंने बताया कि आल इंडिया कराटे डू फेडरेशन, अंतरराष्ट्रीय कराटे फेडरेशन, एशियन कराटे भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा स्पर्धा आयोजित की गई थी। इससे पहले जिला राज्यस्तर पर काजल ने अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। निदेशक ने कहा कि हर किसी के अंदर प्रतिभा छिपी होती है। बस उसे निखारने की जरूरत है। वहीं, डीन डाॅ. पूजा वालिया ने भी काजल मान को जीत पर बधाई दी।

समालखा | दिल्लीपब्लिक स्कूल पानीपत सिटी के अनुराग असीम का हरियाणा एसजीएफआई अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उसके चयन पर स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को उसे बधाई दी। अनुराग ने नवंबर में गुड़गांव मेें खेली गई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मेें चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। स्कूल प्रिंसिपल अर्चना जैन ने बताया कि 13 फरवरी से अनुराग का ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम गुड़गांव में कैंप लगेगा। इसके बाद 23 से 27 फरवरी तक महमूद नगर तेलंगाना में नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। उसमें वो हिस्सा लेगा।