- Hindi News
- देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में धूमधाम से मनाया वसंत महोत्सव
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में धूमधाम से मनाया वसंत महोत्सव
पानीपत | देशबंधुगुप्ता राजकीय कॉलेज में वसंत महोत्सव मनाया गया। किसी ने कविताओं में सामाजिक बुराइयां उठाई तो किसी ने लोक गीतों पर नृत्य किया। दो दिवसीय वसंत महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसकी अध्यक्षता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. शकुंतला नांदल ने की।
भाषण में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने पहला, बीसीएम प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या ने दूसरा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। काव्य गोष्ठी में बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने दूसरा बीसीएम तृतीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने तृतीय रही। मौके पर प्रिंसिपल सविता बवेजा शिक्षक मौजूद रहे।