जगदीश नगर में हजारों के जेवर सामान चोरी
पानीपत | जगदीशनगर काॅलोनी में रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया।
जगदीश कॉलोनी में रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार घर पर नहीं था और किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। मकान पर ताला लगा था। रात को चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में अलमारी से सोने चांदी के आभूषण चुराए। घर से गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी भी चुरा लिया। उसे एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सुबह घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।