मांगों को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
पानीपत | स्टूडेंट्सफेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने निगेटिव मार्किंग प्रणाली, छात्र संघ चुनाव बहाल, छात्राओं से बढ़ रही छेड़छाड़ शिक्षा के निजीकरण के विरोध में आर्य पीजी कॉलेज के सामने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम अनिल श्योराण को मांगपत्र सौंपा। एसएफआई ने चेतावनी दी की मांगें पूरी करने की तरफ कोई कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन होंगे। प्रदेशस्तरीय छात्र हड़ताल के समर्थन में एसएफआई की पानीपत शाखा ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरिओम, शुभम्, विशाल, राहुल, अनुज राणा, बृजेश, विशाल राणा सुधीर राणा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निजीकरण बंद किया जाए। छात्राओं को निशुल्क बस पास सुविधा सभी रूटों पर बस सुविधा दी जाए। गैर शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए। छात्र संघ चुनाव बहाल हों। शिक्षा परिणामों में फर्जीवाड़े को बंद किया जाए। निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाए और आईटीआई में निगेटिव मार्किंग बंद की जाए।
पानीपत . आर्यपीजी काॅलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य।