पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसराना के एनसी कॉलेज में तोड़फोड़, आगजनी

इसराना के एनसी कॉलेज में तोड़फोड़, आगजनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | इसराना (पानीपत)

एनसीकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज में तोड़फोड़ की और बस में आग लगा दी। दो घंटे तक कॉलेज में बवाल होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ डीएसपी के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र कॉलेज से बाहर निकल गए। छात्रों ने नारेबाजी कर कॉलेज प्रबंधन पर टाइम टेबल में बदलाव, प्लेसमेंट के नाम पर धोखा, फीस में बढ़ोतरी और मनमाने नियम थोपने का आरोप लगाया। कॉलेज परिसर में बस में आग लगाने की वारदात को कॉलेज प्रबंधन ने बाहरी शरारती तत्वों की करतूत बताया।

{कॉलेजके डायरेक्टर को हटाने की मांग

मंगलवारकी सुबह 9 बजे कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। कॉलेज के डायरेक्टर को हटाने और टाइम टेबल में बदलाव की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। आधे घंटे तक नारेबाजी के बाद छात्र तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। बिल्डिंग में कमरों के दरवाजे और खिड़कियां के शीशे तोड़ दिए। तब तक कॉलेज कैंपस में करीब 1500 छात्र जमा हो गए। 10 बजे कॉलेज प्रबंधन की ओर से एस्टेट ऑफिसर मेजर रामकुमार ने छात्रों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच छात्रों ने कैंपस में खड़ी एक बस में आग लगा दी। सूचना मिलने पर डीएसपी सुल्तान सिंह पुलिसकर्मियों के साथ कॉलेज पहुंचे। जब तक दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तब तक बस जल चुकी थी। पुलिस को देखकर छात्र फरार हो गए।

{प्रश्न : छात्रोंका आरोप है कि आप चूंकि फौज से आए हैं, इसलिए फौजी नियम-कायदे छात्रों पर थोपना चाहते हैं?

निदेशक: फौजकी नौकरी छोड़े मुझे 17 साल बीत गए। वहां के नियम और कायदे सिविल में नहीं लागू किए जा सकते।

{प्रश्न: टाइमटेबल को आपने बदल दिया है, ब्रेक को भी कम कर दिया है?

निदेशक: सरासरझूठ, कोई सबूत दे। इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। दो दिन पहले ही क्लास खत्म हुई है। ऐसा होता तो आज ये बच्चे क्लास में नहीं जाते।

{प्रश्न: इतनाबड़ा मामला हो गया, प्रबंधन कहां था और बातचीत के रास्ते छात्रों को शांत क्यों नहीं किया गया?

निदेशक: जबकोई स्ट्राइक होती है तो बात करो तो गलत तरीके अपनाए जाते हैं। इसी के तहत छात्रों ने क्लास रूम में तोड़फोड़ की।

{प्रश्न: प्लेसमेंटको लेकर छात्रों का आरोप हैं कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है?

निदेशक : पहली प्राथमिकता प्लेसमेंट सिस्टम को ठीक करना है।