एलआईसी अधिकारी के हत्यारों को उम्रकैद
पानीपत | एलआईसीअधिकारी चंद्र प्रकाश मुखीजा के हत्यारे सोनू और केवल को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारों पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने 13 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। हत्यारे लिफ्ट देकर पहले लूटपाट करते थे बाद में हत्या कर शव नहर में फैंक देते थे। विकास नगर निवासी एलआईसी यूनिट नंबर-2 के सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश मुखिजा का तबादला जयपुर हो गया था। 27 फरवरी 2012 की रात वह जयपुर के लिए घर से रवाना हुए। बस स्टैंड के पास नौल्था निवासी सोनू और सेक्टर 6 निवासी केवल ने मुखिजा को रास्ता पूछने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद मुखिजा को उन्होंने जबरदस्ती शराब पिलाई। लूट के बाद सिर पर बोतल मारकर मुखिजा की हत्या कर दी और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया था।
एेसेपकड़े थे आरोपी : 11फरवरी की शाम को सीआईए प्रभारी दीपक कुमार की टीम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में सवार दो संदिग्ध युवक पानीपत में वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सेक्टर-18 के पास नाका लगा दिया। नाका पर कार को रुकवाकर जांच की तो चालक के पास बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। दोनों कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सेक्टर-13,17 के पास दोनों को पकड़ लिया।