पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कप्तान ने बुलाई डीएसपी, थाना चौकी प्रभारियों की मीटिंग

पुलिस कप्तान ने बुलाई डीएसपी, थाना चौकी प्रभारियों की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकप्तान बी सतीश बालन ने मंगलवार को शहर के डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज, गेंबलिंग एक्ट और पीओ और बेल जंपर पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम गठित की हैं। वहीं सबसे ज्यादा आर्म्स एक्ट के आरोपी और पीओ पकड़ने वाले मतलौडा थाना प्रभारी अजय मोर को सम्मानित किया गया।

दूसरे नंबर पर असलहा पीओ पकड़ने वाले सदर थाना प्रभारी एसआई रवि कुमार को भी रिवार्ड दिया। उन्होंने कहा अगस्त की तुलना में सितंबर के 15 दिनों की तुलना कि जाए तो बाइक चोरी, मकानों में चोरी, जैसी वारदातों में काफी कमी आई है। वहीं, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट अवैध शराब के 100 से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे भी पुलिस शहर अपराध रोकने के लिए इसी तरह काम करेगी। काम की समीक्षा के लिए 15 दिनों में मीटिंग बुलाई जाएगी। जो थानेदार चौकी प्रभारी अच्छा काम करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा।