पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानीपत . शहरवासीबेहाल और उनको वोट की पड़ी थी। गोहाना

पानीपत . शहरवासीबेहाल और उनको वोट की पड़ी थी। गोहाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत . शहरवासीबेहाल और उनको वोट की पड़ी थी। गोहाना मोड़ से लघु सचिवालय का सफर 45 मिनट में पूरा किया। जीटी रोड ही नहीं शहर की तमाम गलियां बंद और लोग बेहाल थे। जीटी रोड से चलने वाले ऑटो आज गलियों में गुड़गुड़ा रहे थे और उधर जीटी रोड पर नेताओं के जयकारे। नामांकन के दूसरे आखिरी दिन प्रत्याशियों ने जीटी रोड को बंधक बना लिया। शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी बुल्ले शाह के काफिले ने इसमें अहम भूमिका निभाई। रही-सही कसर अन्य दलों निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरी कर दी। लालबत्ती चौक पर कांग्रेस कार्यालय है। बुल्ले शाह को नामांकन भरना था। इस बीच खबर आई कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद नामांकन कराने पानीपत रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान विधायक बलबीर पाल शाह के आने की बात भी कही गई। जिस कारण कांग्रेसी कार्यकर्ता लालबत्ती चौक पर जमा हो गए और पूरी तरह से जाम हो गया। वहीं ग्रामीण से आजाद प्रत्याशी तेजबीर कादियान, रामरतन शर्मा, भाजपा के इसराना से प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार, भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी महिपाल ढांडा, इनेलो के ग्रामीण प्रत्याशी निशान मलिक, रामफल बेगमपुर, एकता बंसल सहित अन्य प्रत्याशियों के काफिले से दिल्ली-करनाल लेन पूरी तरह जाम हो गया।

सचिवालय के बाहर यह रैला...हर कोई जाना चाहता है अंदर

5 घंटे तक जीटी रोड पर लगा रहा जाम

धारा 144 हवा में उड़ी, आचार संहिता की परवाह भी नहीं