- Hindi News
- पंचायत में भी राजनीति, एकजुट नहीं हो सके कादियान
पंचायत में भी राजनीति, एकजुट नहीं हो सके कादियान
टिकट नहीं मिलने से नाराज 6 कादियान शुक्रवार को सिवाह गांव की पंचायत में एकजुट हुए। बैठक में गांव नांगल खेड़ी सरपंच राजबीर सिंह भी मौजूद रहे। इन गांवों में 19 हजार वोट है। जिस कारण पंचायत कर किसी एक कादियान को ग्रामीण सीट से उतारने की कोशिश के तहत पंचायत बुलाई गई। सभी पहुंचे। बिल्लू कादियान ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री ने दिल्ली बुलाया है, लेकिन गांव की पंचायत का फैसला उन्हें मंजूर है। पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान कुछ बोले ही नहीं। महेंद्र कादियान की इच्छा थी कि संजय कादियान को चुनाव लड़वाया जाए, लेकिन संजय कादियान का नाम आगे आने से सतबीर कादियान नाराज हो गए।
हालांकि सिवाह के ग्रामीणों ने नांगलखेड़ी के ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वह अपने गांव के कांग्रेस नेता डाॅ. कर्ण सिंह कादियान को पंचायती उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वाएं। सिवाह पूरी तरह से उनके साथ है। डॉ. कर्ण सिंह कादियान ने पहले ही कह दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद पंचायत ने सिवाह वासी हजकां नेता संजय कादियान को चुनाव लड़ने की हरी झंड़ी दे दी। पंचायत में मौजूद सभी नेताओं ने उनको पूरा समर्थन दिये जाने का भरोसा दिया। इस पर संजय कादियान ने कहा कि अगर पूरी पंचायत उनके साथ होगी तभी वह 27 सितंबर को नामांकन करेंगे। बैठक में सतीश भारद्वाज, राजबीर सिंह, सतबीर, ओम प्रकाश, सत नारायण नंबरदार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। हालांकि शाम होते-होते यह पंचायत फेल हो गई। महेंद्र कादियान ने दैनिक भास्कर के साथ फोन पर हुई बातचीत में कहा कि कोई भी नेता अपनी पार्टी को छोड़ना नहीं चाहते। इसलिए पंचायत कोई फैसला नहीं ले पाई और ही कोई कादियान पंचायत की ओर से चुनाव लड़ने जा रहा है।
ये थे टिकट के दावेदार
कांग्रेस: पूर्वमंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान उर्फ बिल्लू कादियान, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. कर्ण सिंह कादियान और महेंद्र सिंह कादियान।
इनेलो: पूर्वस्पीकर सतबीर कादियान और सिवाह के सरपंच रणदीप कादियान।
हजकां: संजयकादियान
पलटापंचायत का पासा
पंचायतकी सूचना मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगी तो उन्होंने बिल्लू कादियान को दिल्ली बुला लिया। इस सिवाह में पंचायत थी, उधर जीटी रोड स्थित बिल्लू कादियान के फार्म हाउस में बिल्लू कादियान ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुला रखी थी। सीएम ने बिल्लू कादियान को सिवाह