अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
पानीपत | थानासिटी पुलिस ने मुजफ्फरनगर के गांव बिराल निवासी और हाल में दीनानाथ कॉलोनी में रह रहे दीवान उर्फ नीरज को काबूली बाग बाबरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देशी पिस्तौल जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने एएसआई राजपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सिवाह गांव के रहने वाले दीपक को गांव पसीना के पास से कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।