- Hindi News
- पाप का संहार करने के लिए श्रीराम ने लिया अवतार
पाप का संहार करने के लिए श्रीराम ने लिया अवतार
श्रीराम लीला देवी मंदिर में शुक्रवार को आयोजित श्री राम लीला में श्री राम अवतरण मंचन हुआ। कला मारकंडेय डीपी कौशिक की पुत्री सुषमा कौशिक ने विभिन्न ध्वनियां निकाल मंचन को चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति अश्विनी मित्तल रहे। उन्होंने कहा कि सभी को किसी किसी रूप में धार्मिक कार्यों से जुड़ना चाहिए। सभा के प्रधान गौतम राज सिंगला चेयरमैन नवल जिंदल ने मुख्य अतिथि को शाल, पतका स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर यश गुप्ता, आदर्श गुप्ता, कुलदीप जैन, विरेंद्र बंसल, किशन सिंगला, अमित गुप्ता, सचिन सिंगला नरेंद्र जिंदल मौजूद रहे।
श्री सनातन धर्म सभा, मंदिर भीम गोडा मंदिर में श्री राम कथा सुंदर कांड की चौपाइयां के साथ हुई। श्री राम कथा में वेद शर्मा, डा. पुष्करणा, वेद बांगा, सूरज पहलवान, दिलीप रहेजा वेद कमल द्वारा सुंदर कांड का पावन पाठ किया गया। इसके पश्चात दिल्ली से पहुंची गौड़ एंड संस पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेबराज आहूजा, जोगिंद्र कमल, राजेंद्र सलूजा, चिमन सेठी, प्रेम चुघ, चंद्र रामदेव, दिनेश रामदेव, ओम प्रकाश रेवड़ी चूनी लखीना, चूनी चुघ, सोहन रेवड़ी, देवेंद्र रामदेव अमित रामदेव मौजूद रहे।
श्रीहैदराबादी रामलीला ड्रामेटिक क्लब
सनौलीरोड स्थित क्लब प्रांगण में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। जनक राजदरबार में कई देशों के राजा पहुंचे। सभी ने धनुष भंग करने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे उठाना तो दूर हिला तक नहीं पाते। विश्वामित्र से आज्ञा पाकर भगवान श्री राम ने धनुष भंग किया। इस अवसर पर किशन रेवड़ी, रवि आहूजा, नरेश सहगल, शाम जुनेजा, रमेश बांगा, जवाहर जुनेजा, मेशी चुघ, शक्ति सिंह रेवड़ी, जोगिंद्र खुराना, युद्धवीर रेवड़ी, गणपत खुराना, गोपी बांगा, कोटू जुनेजा, टोनी किशन शर्मा मौजूद रहे।