- Hindi News
- नारा लेखन प्रतियोगिता में सोनिया और पोस्टर बनाने मेें नेहा अव्वल
नारा लेखन प्रतियोगिता में सोनिया और पोस्टर बनाने मेें नेहा अव्वल
आईबीमहाविद्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारा लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में भाग लेना चाहिए। गर्ग ने कहा इन प्रतियोगिताओं में छात्रों बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस तरह के प्रतियोगिताओं से छात्रों के बहुमुखी प्रतिभा सामने आती है। साथ ही उनका अन्य प्रतिभाओं का विकास होता हैं। वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. राजकुमारी शर्मा ने कहा इन प्रतियोगिताओं का आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सामाजिक सरोकार से जोड़ने है, ताकि छात्र सुदृढ़ समाज का हिस्सा बने।
इस दौरान उपप्राचार्या रेणु शर्मा, डा. किरण मदान,डा. सीमा, डा. प्रदीप मलिक, प्रो. नीलम, पूनम मदान, रूहानी शर्मा, सारिका, सोनल, अंजु आदि मौजूद रहे।
येरहा प्रतियोगिता का परिमाण
नारालेखन प्रतियोगिता में सोनिया (एमए) प्रथम, रीना (एमए) द्वितीय मानवी चावला (बी कॉम तृतीय) स्थान पर रही वहीं पोस्टर बनाने में नेहा (बीएससी) प्रथम, वनिता (बीएससी) द्वितीय कमलेश (एमए) तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में डा.मधु शर्मा एवं डा. शशि प्रभा मलिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।