- Hindi News
- ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में एसडी महाविद्यालय के छह छात्रों का चयन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में एसडी महाविद्यालय के छह छात्रों का चयन
बेसबालसॉफ्टबाल की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की पुरुष टीम में एसडी महाविद्यालय के छह छात्रों का चयन हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जोन स्तरीय प्रतियोगिता छह दिन पहले अंबाला के एसए जैन कॉलेज में हुई थी। जिसमें एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने बेसबाल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
वहीं इंटर जोल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुए चुनाव में कॉलेज के छह छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें तीन बेसबाल के तीन सॉफ्टबाल में हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कॉलेज को इन छात्रों के सफलता पर नाज है। साथ उन्होंने छात्रों की इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष सुशीला बेनीवाल को दिया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को चयन हुआ है वह पहले भी राज्य स्तर प्रतियोगिताआं में जिले का राम रोशन कर चुके है।
महाविद्यालय के डॉयरेक्टर केएस ढिल्लो ने भी सभी छात्रों को चयन होने पर बधाई दी।
इस छात्रों का हुआ चयन- विकास (बीए तृतीय), नीरज (बीए द्वितीय), शाहनवाज (बीएससी तृतीय), बेसबाल में तथा सचिन (बीए प्रथम), गुलशन (बीए तृतीय), शरीफ (बीए प्रथम), का सॉफ्टबाल के लिए चुना गया है।