पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार को मनाएंगे महाराजा अग्रसेन जयंती

रविवार को मनाएंगे महाराजा अग्रसेन जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | अग्रवालसंगठन ने बैठक कर रविवार अग्रवाल भवन हुडा में महाराजा अग्रसेन की 5138 वीं जयंती श्रद्धाभाव धूमधाम से मनाने की योजना बनाई। संगठन ने निर्णय लिया कि नवरात्रों में कुल देवी मां लक्ष्मी की आराधना गरबा के रूप में की जाएगी। सेक्टर-24 स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल संगठन हुई। संगठन के महासचिव विकास गोयल ने बताया कि रविवार को अग्रवाल समाज के कुल देवता महाराज अग्रसेन की 5138 वीं जयंती रविवार को मनाई जाएगी। संगठन के संरक्षक रामनिवास गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती माह पहले नवरात्रे से प्रारंभ होकर एक माह तक चलता है। कुल देवी मां लक्ष्मी की आराधना नवरात्र गरबा के रूप में की जाएगी। अग्रसेन जयंती को सफल बनाने के लिए नगर को 5 भागों में बांटा गया है, जिसका संचालन भूपेश अग्रवाल, मनीष गोयल, विकुल बिंदल प्रमोद बंसल कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, विकास गोयल, राजेश गर्ग, मुकेश गर्ग, नीरज सिंगला, नीरज अग्रवाल, अशोक गर्ग, नरोत्तम अग्रवाल, सुभाष गोयल, सुनील जैन, राकेश गर्ग, दिनेश मित्तल मनमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

पानीपत . सेक्टर24 में स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन जयंती की तैयारियों की मीटिंग को संबोधित विकास गोयल।