पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अधिकार से अधिक कर्तव्यों पर ध्यान दें\'

\"अधिकार से अधिक कर्तव्यों पर ध्यान दें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) परमिंद्र कौर ने कहा कि अधिकार से कहीं अधिक हमें अपने कर्तव्यों के बारे में ध्यान देना चाहिए। शुक्रवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा एलसीआरटी कालेज ऑफ एजुकेशन गांव महराना में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

सीजेएम ने काॅलेज के विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों कानूनी सहायता तथा स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। महिला, बच्चें, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अपंग, भूतपूर्व सैनिक, जेल में बंद कैदी जिसकी आमदनी डेढ़ लाख रुपए से सालाना कम हो, कानूनी सहायता फ्री में ले सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता मनोज जागलान ने भी विद्यार्थियों को कानून के बारे में जानकारी दी।