पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य पीजी कॉलेज में हुआ ऑडिटोरियम का उद्‌घाटन

आर्य पीजी कॉलेज में हुआ ऑडिटोरियम का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरेंद्र शिंगला ने किया। 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम लगभग 4 वर्ष में बनकर पूरा हुआ। ऑडिटोरियम के उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सुरेंद्र शिंगला ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन समिति का यह प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्कार दिए जाए।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि भव्य ऑडिटोरियम महाविद्यालय की 60 वीं वर्षगांठ के मौके पर विद्यार्थियों को अनूठी सौगात के रूप में मिला है। पूरी तरह वातानुकूलित यह सभागार नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेंगा और यहां समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्य होते रहते है।

ऑडिटोरियम के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने गायन नृक्कय की प्रस्तुतियां पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अश्विनी अग्रवाल, प्रदीप शिंगला, जगत सिंह शास्त्री, महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एसआर गोयल, वाईपी अग्रवाल, आरके आहूजा समेत महाविद्यालय के शिक्षक गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद थे।