नवरात्र पर्व पर डांडिया खेला
श्रीदेववती शिक्षण संस्थान ने नवरात्रि पर्व श्रद्धाभाव से मनाते हुए महिलाओं ने डांडिया खेला। मोनिका को लेडी ऑफ डे, सीमा कमल बेस्ट डांडिया, नीतू को बेस्ट ड्रेस, अनीता बुद्धिराजा को बेस्ट ज्वेलरी स्वीट लेडी का खिताब स्मृति शर्मा को मिला।
जीटी रोड पर बाबरपुर के पास स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को श्री देववती शिक्षण संस्थान डांडिया आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्ज्वलन माता रानी की आरती के साथ हुआ। माता रानी के नामों से पांच समूह बनाए गए। इनमें अलग खेल खेले जिनमें जलाना, रंगोली, फूल माला और माता रानी पर विविध प्रश्न।
इसमें संभावी समूह की जीत हुई। मंच संचालन स्मृति शर्मा और सीमा कमल ने किया। इसके उपरांत डांडिया खेला। इस अवसर पर सीमा अरोड़ा, अनीता, राखी, मोनिका, रेनू, रेखा, रिशु, नीतू, रश्मि, गगन ज्योति मौजूद रही।