- Hindi News
- \"भ्रष्टाचार के कारण लोग अधिकारों से वंचित \'
\"भ्रष्टाचार के कारण लोग अधिकारों से वंचित \'
पानीपत| अखिलभारतीय अन्याय विरोधी परिषद के राष्ट्रीय सचिव डीवी सिंह ने कहा कि प्रशासन के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण आम आदमी अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए परिषद हमेशा तैयार रहती है। डीवी सिंह शनिवार को शहर की हरि नगर कालोनी के रामस्वरूप चौक के पास परिषद के जिला कार्यालय के शुभारंभ समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी को भी परेशान करता है तो परिषद ऐसे लोगों की हर तरह से सहायता करने के लिए तैयार रहेगी। इस अवसर पर पानीपत मंडल अध्यक्ष केएल शर्मा, हरीश कुमार, सुनील कुमार, टिंकू शर्मा, जगदीश बहल महेंद्र शर्मा मौजूद रहे।