- Hindi News
- हृदय की दाे नसें जाम, सर्जरी से मरीज ठीक
हृदय की दाे नसें जाम, सर्जरी से मरीज ठीक
पानीपत | बिशनस्वरूपकॉलोनी स्थित प्रेम अस्पताल में हृदय की बाईपास सर्जरी के एक सप्ताह बाद मरीज को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राजीव कॉलोनी के 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी को 25 दिन पहले सीने के बाईं तरफ दर्द होने पर प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एंजियोग्राफी में पता चला कि हृदय की दो नसें ब्लॉक हो चुकी है। इसके बाद अस्पताल के कार्डिओ थोरेसिक वैस्क्यूलर सर्जन डाॅ. सुधीर कुमार शाही ने बाईपास सर्जरी की सलाह दी। 15 दिन के इलाज के बाद 20 सितंबर को लक्ष्मी देवी की बाईपास सर्जरी की गई। पानीपत में हृदय की यह पहली सर्जरी थी। अस्पताल के चेयरमैन सर्जन डॉ. पंकज मुतनेजा ने इसके लिए टीम को बधाई दी।