भाजपा प्रत्याशी ढांडा से मांगा जवाब
पानीपत | भारतीयचुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजित बालाजी जोशी ने जिला में किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को पशु के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पशु का उपयोग करने पर पशु क्रूरता अधिनियम 1060 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान ऊंट की सवारी करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी महिपाल ढांडा से जवाब मांग लिया। ढांडा ने जवाब दिया कि उन्हें कार्यकर्ताओं ने जबरन बिठा लिया। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी।