- Hindi News
- 18 वर्ष से कम आयु के हनुमान स्वरूप दशहरा स्थल में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
18 वर्ष से कम आयु के हनुमान स्वरूप दशहरा स्थल में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
दशहरा पहुंचने पर 20 वेलकम गेट करेंगे स्वागत
झांकियों में दर्शाया श्रीराम जन्मोत्सव
दशहरा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
पानीपत | दशहराकमेटी सनौली रोड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष 18 वर्ष से कम आयु के हनुमान स्वरूपों को दशहरा स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कमेटी ने 3 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी।
सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक हुई। कमेटी सदस्यों ने बताया कि दशहरा मेले पर विशालकाय रावण परिवार के पुतलों की सुरक्षा में 3 सुरक्षा चक्र बनाए जाएंगे। पहले सुरक्षा घेरे में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रावण परिवार के पुतलों को खड़ा करने का कार्य 2 अक्टूबर से शुरू होगा। 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक रावण पूजा होगी। बिना पंजीकरण किसी काे भी अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए डाॅक्टरों की एक टीम, एंबुलेंस फायरब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल में 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी हनुमान स्वरूप को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
इस अवसर पर महासचिव शाम सुंदर बतरा, तिलकराज छाबड़ा, सूरज दुरेजा, बसंत रामदेव, हरबंस लाल अरोड़ा, प्रीतम गुलाटी, डा. उदयभान दीवान, अमित रामदेव, देवेंद्र खुराना, सुरेंद्र जुनेजा, शक्ति सिंह, महेश पाहूजा, हरबंस लाल अरोड़ा, कृष्ण रेवड़ी, चमन सेठी, महेंद्र पसरीचा, अशोक नारंग, विनोद, कृष्ण गोपाल सेठी, मोहन लाल, सुनील रामदेव, डाॅ. रमेश चुघ, रमन पाहवा, रवींद्र शर्मा, कैलाश नारंग, हरीश बतरा, संदीप दुआ, कैलाश लूथरा, वेद बांगा, पंकज सेठी, किशोर रामदेव दर्शन रामदेव मौजूद रहे।
पानीपत. शोभायात्रा में भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी, ब्रह्मा और शिव की झांकी।
पानीपत . सेक्टर-25रघुनाथ धाम मंदिर दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते प्रधान रमेश माटा।