- Hindi News
- 27 सितंबर तक अवकाश वाले दिनों में भी होगा कार्य
27 सितंबर तक अवकाश वाले दिनों में भी होगा कार्य
जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजित बालाजी जोशी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2014 को लेकर 20 सितंबर से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसके लिए पानीपत शहरी के लिए एडीसी आरएस वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी नरेश शर्मा बीडीपीओ पानीपत को एआरओ पानीपत सिटी-नामांकन स्थान लघु सचिवालय पानीपत के द्वितीय तल पर एडीसी कार्यालय में स्थापित किया गया है।
डीसी ने निर्देश दिए हैं कि राजनीतक पार्टियों से जुड़े उम्मीदवार धार्मिक आयोजनों शोभायात्राओं जुलूसों का राजनीतिक प्रचार के प्रयोग करें। पानीपत ग्रामीण के लिए एसडीएम अश्विनी मलिक को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार अश्विनी गंभीर को एआरओ-नामांकन स्थान लघु सचिवालय पानीपत के भूतल पर कमरा नंबर-3 के कोर्ट कक्ष, इसराना विधानसभा क्षेत्र के लिए डीडीपीओ एसएस नेहरा को रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार इसराना मितु धनखड़ को एआरओ इसराना-नामांकन स्थान लघु सचिवालय पानीपत के प्रथम तल पर कमरा नंबर-113 में जगह दी गई है।
समालखा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम विवेक चौधरी को रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार समालखा पूनम बब्बर को एआरओ समालखा लगाया गया है। नामांकन स्थान लघु सचिवालय समालखा के एसडीएम कोर्ट कक्ष में स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 27 सितंबर तक केवल रविवार को छोड़कर सार्वजनिक छुट्टी वाले दिनों समेत सभी दिनों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सभी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 सितंबर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, 25 सितंबर महाराजा अग्रसेन जयंती और शनिवार को भी नामांकन भरे जाएंगे। 29 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 1 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।